जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 75.42 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 75.42 पर पहुंच गया।
मुंबई, 23 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 75.42 पर पहुंच गया।
कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से भी रुपये में वृद्धि सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 75.43 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 75.42 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
पिछले सत्र में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 96.03 पर आ गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत बढ़कर 75.49 डॉलर प्रति बैरल पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2021 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

