एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.25 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की तेजी के साथ 74.25 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.25 पर पहुंचा

मुंबई, 23 जून घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की तेजी के साथ 74.25 पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बहुत तेजी से वृद्धि नहीं करने की बात की, जिससे निवेशकों की भावनाओं को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.26 पर खुली और फिर बढ़त के साथ 74.25 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.37 पर बंद हुआ था।

इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 75.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 91.86 पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).