एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में धीमी शुरुआत के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे टूटकर 72.77 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटा

मुंबई, 18 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में धीमी शुरुआत के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे टूटकर 72.77 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.76 पर खुली, फिर गिरावट के साथ 72.77 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.74 पर बंद हुआ था।

सुबह के कारोबार के दौरान एशियाई मुद्राओं में गिरावट देखने को मिली।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 90.93 पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 1,008.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.07 प्रतिशत बढ़कर 65.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).