एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे गिरकर 73.18 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटा

मुंबई, तीन जून विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे गिरकर 73.18 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति बैठक के परिणाम शुक्रवार को घोषित होने से पहले बाजार प्रतिभागी सतर्क रुख अपना रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 73.17 पर खुली, और आगे गिरावट दर्ज करते हुए 73.18 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.09 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 89.96 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.62 प्रतिशत बढ़कर 71.79 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).