एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 40 पैसे टूटकर 20 महीने के निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख, विदेशी कोषों की सतत निकासी और जोखिम उठाने की धारणा कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ करीब 20 माह के निचले स्तर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 40 पैसे टूटकर 20 महीने के निचले स्तर पर

मुंबई, 15 दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख, विदेशी कोषों की सतत निकासी और जोखिम उठाने की धारणा कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ करीब 20 माह के निचले स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.05 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान बाद में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 40 पैसे की गिरावट के साथ 76.28 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे चला गया। इससे पूर्व 24 अप्रैल, 2020 को रुपया इस स्तर के करीब बंद हुआ था। मंगलवार को रुपया 10 पैसे की गिरावट दर्शाता 75.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कोरोना के नये स्वरूप ओमीक्रोन के तीव्र प्रसार की आशंका से भी रुपये की गिरावट को बल मिला।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.45 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.92 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.06 अंक की गिरावट के साथ 57,788.03 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 763.18 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).