एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबला रुपया 22 पैसे टूटकर 76 के पार पंहुचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस-यूक्रेन संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 76.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबला रुपया 22 पैसे टूटकर 76 के पार पंहुचा

मुंबई, चार मार्च रूस-यूक्रेन संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 76.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.06 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.99 और नीचे में 76.22 तक गया।

अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 76.16 के स्तर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत मजबूत हो कर 98.05 पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.80 प्रतिशत घटकर 111.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बृहस्पतिवार को यह नौ साल में पहली बार 120 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया था।

घरेलू शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 768.87 अंक लुढ़क कर 54,333.81 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी में 252.70 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 6,644.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).