जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे टूटा, 79.60 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी बाजारों में डॉलर में मजबूती के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूट गया और 79.60 (अस्थायी) के नए निचले स्तर पर बंद हुआ।
मुंबई, 12 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी बाजारों में डॉलर में मजबूती के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूट गया और 79.60 (अस्थायी) के नए निचले स्तर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 79.55 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 79.53 के उच्चतम तथा 79.66 रुपये के निचले स्तर तक गया।
अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 79.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह सोमवार को 79.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत चढ़कर 108.54 अंक पर पहुंच गया।
घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 508.62 अंक लुढ़ककर 53,886.61 अंक पर और एनएसई निफ्टी 157.70 अंक की गिरावट के साथ 16,058.30 अंक पर बंद हुआ।
इसके अलावा वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमतें 2.27 प्रतिशत घटकर 104.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

