जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे टूटा, 79.59 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूट गया और 79.59 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और बाजार से विदेशी निवेशकों की सतत निकासी के बीच रुपये ने इस नये निचले स्तर को छुआ है।
मुंबई, 12 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूट गया और 79.59 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और बाजार से विदेशी निवेशकों की सतत निकासी के बीच रुपये ने इस नये निचले स्तर को छुआ है।
यह रिजर्व बैंक द्वारा रुपये में अंतरराष्ट्रीय व्यापार निपटान के उपायों की घोषणा के एक दिन बाद हुआ है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 79.55 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 79.53 के उच्चतम तथा 79.66 रुपये के निचले स्तर तक गया।
अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 79.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई है।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत बढ़कर 108.54 अंक पर पहुंच गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, रुपये में स्थिरता लाने के लिए सोमवार को सीमापार निपटान रुपये में करने के रिजर्वबैंक के उपाय के बावजूद भी भारतीय मुद्रा आज एक और रिकॉर्ड निम्न स्तर को छू गई।
उन्होंने कहा, ‘‘मंदी का डर, विदेशी पूंजी की बाजार से निकासी और महंगाई बढ़ने से डॉलर को समर्थन मिल रहा है।’’
घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 508.62 अंक लुढ़ककर 53,886.61 अंक पर बंद हुआ।
इसके अलावा वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमतें 2.27 प्रतिशत घटकर 104.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

