एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में बिकलावी और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 72.53 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटा

मुंबई, 24 मार्च घरेलू शेयर बाजार में बिकलावी और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 72.53 के स्तर पर आ गया।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी कोषों को बाहर जाने से भी रुपये पर दबाव बना।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.51 पर कमजोरी के साथ खुला और आगे जमीन खोते हुए 72.53 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 10 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.43 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 92.42 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत बढ़कर 60.97 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार सकल आधार पर 108.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).