जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 78.33 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 78.33 रुपये प्रति डॉलर (अनंतिम) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई, 24 जून अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 78.33 रुपये प्रति डॉलर (अनंतिम) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 78.20 पर खुली और कारोबार के अंत में एक पैसे की गिरावट के साथ 78.33 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर बंद हुई। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 78.19 और नीचे में 78.35 तक गया।
बृहस्पतिवार को, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 78.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.17 रह गया।
वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.13 प्रतिशत बढ़कर 111.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 462.26 अंक की तेजी के साथ 52,727.98 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 2,319.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

