एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में शुक्रवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मिले समर्थन को पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच विदेशी कोषों की निकासी ने बेअसर कर दिया।

जरुरी जानकारी | रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

मुंबई, 16 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में शुक्रवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मिले समर्थन को पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच विदेशी कोषों की निकासी ने बेअसर कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.93 प्रति डॉलर पर खुला लेकिन जल्द ही इसकी दिशा नकारात्मक हो गई तथा कारोबार के दौरान यह दिन के निचले स्तर 83.96 प्रति डॉलर को छू गया। कारोबार के अंत में यह मात्र एक पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया बुधवार को तीन पैसे की तेजी के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को ‘स्वतंत्रता दिवस’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर इंडेक्स कमजोर होने के कारण रुपया स्थिर रहा।

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘अमेरिका में उम्मीद से बेहतर खुदरा बिक्री के आंकड़ों ने उपभोक्ता खर्च में विश्वास बढ़ाया, जिससे अमेरिका में मंदी की आशंका कम हुई... इसके अलावा, भारतीय पूंजी बाजारों में बढ़त ने इसे समर्थन प्रदान किया, जिससे रुपया 84 से नीचे गिरने से बच गया।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.66 पर रहा।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख ने रुपये को निचले स्तर पर सहारा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,330.96 अंक बढ़कर 80,436.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 397.40 अंक बढ़कर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 766.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).