एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग सपाट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग सपाट खुला।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग सपाट

मुंबई, 24 मई घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग सपाट खुला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.56 पर कमजोर खुला। इसके बाद रुपया 77.56 से 77.51 के दायरे में रहा। खबर लिखे जाने तक घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 77.56 पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सिर्फ एक पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 77.55 पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 102.27 पर था।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत टूटकर 112.73 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,951.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).