एजेंसी न्यूज

शुरुआती कारोबार में रुपया 45 पैसे मजबूत

मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के रुख के साथ शुरुआत और अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने का लाभ रुपये को मिला। इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारी लिवाली से भी धारणा मजबूत रही।

शुरुआती कारोबार में रुपया 45 पैसे मजबूत

मुंबई, आठ मई शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को रुपये में 45 पैसे की मजबूती रही। यह डॉलर के मुकाबले 75.27 पर रहा।

मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के रुख के साथ शुरुआत और अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने का लाभ रुपये को मिला। इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारी लिवाली से भी धारणा मजबूत रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 75.36 पर खुला। जल्द ही इसमें सुधार देखा गया और सुबह के कारोबार में पिछले बंद के मुकाबले यह 45 पैसे की तेजी के साथ 75.27 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.72 पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के चलते मुद्रा बाजार बंद रहे थे।

सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 456.86 अंक चढ़कर 31,900.24 अंक पर रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.70 अंक की तेजी के साथ 9,338.75 अंक पर रहा।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 19,056.49 करोड़ रुपये की शेयर लिवाली की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 29.86 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 56,342 हो चुकी है, जबकि इससे मरने वाले लोगों की संख्या 1,886 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).