जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा एशियाई मुद्राओं की मजबूती के दम पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे चढ़ गया।
मुंबई, 23 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा एशियाई मुद्राओं की मजबूती के दम पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे चढ़ गया।
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूती के साथ 72.36 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ देर में 72.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले दिवस के मुकाबले 16 पैसे की तेजी है।
सोमवार को रुपया 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 225.96 अंक बढ़कर 49,970.28 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 72.25 अंक बढ़कर 14,747.95 अंक पर था।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) कई दिनों की लिवाली के बाद शुद्ध बिकवाल बन गये। उन्होंने सोमवार को 893.25 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।
इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.38 फीसदी बढ़कर 65.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

