जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 11 पैसे की तेजी के साथ 72.35 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गयी।
मुंबई, 24 फरवरी विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 11 पैसे की तेजी के साथ 72.35 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गयी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.35 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 72.26 प्रति डॉलर के दिन के उच्च स्तर से 72.41 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया।
अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 72.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 72.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.08 रह गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 191.39 अंक की तेजी के साथ 49,942.80 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जिन्होंने मंगलवार को 1,569.04 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वाायदा का भाव 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.87 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

