एजेंसी न्यूज

अहमदाबाद में कोरोना वायरस के लिए परीक्षण संख्या को लेकर रुपाणी ने पटेल पर साधा निशाना

पटेल ने महामारी के हॉटस्पॉट अहमदाबाद में कोरोना वायरस परीक्षण की संख्या ‘‘घटाने’’ के लिए सरकार पर सवाल उठाये थे।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस के लिए परीक्षण संख्या को लेकर रुपाणी ने पटेल पर साधा निशाना
जमात

अहमदाबाद, 16 मई गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अहमदाबाद में कोरोना वायरस के लिए नमूनों के परीक्षण की संख्या को लेकर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के नेता अहमद पटेल पर शनिवार को निशाना साधा।

पटेल ने महामारी के हॉटस्पॉट अहमदाबाद में कोरोना वायरस परीक्षण की संख्या ‘‘घटाने’’ के लिए सरकार पर सवाल उठाये थे।

गुजरात में शुक्रवार की अपराह्र तक कोरोना वायरस संक्रमण के 9,932 मामले थे जिनमें 606 मरीजों की मौत के मामले भी शामिल हैं। इस संक्रमण से 4,035 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इसमें से अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 7,171 मामले हैं जिसमें से 479 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,382 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात सरकार जांच क्यों कम कर रही है? यह बहुत परेशान करने वाला है और यह परीक्षण को बढ़ाये जाने की राष्ट्रीय नीति के विपरीत है। एक महामारी में समस्या को छिपाने की कोशिश करने के बजाय समस्या के बारे में ईमानदार होना महत्वपूर्ण है।’’

पटेल द्वारा साझा की गई एक तालिका के अनुसार अहमदाबाद जिले में 17 मई को कोरोना वायरस के लिए 1,724 नमूनों की जांच की गई जबकि एक मई को 2,522 नमूनों की जांच की गई थी।

इसके अनुसार 12 मई 1,227 नमूनों की जांच की गई जबकि 13 मई को 1,503 नमूनों की जांच गई और 14 मई को 1,240 नमूनों की जांच की गई।

इस आरोप पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री रुपाणी ने गुजरात के साथ-साथ अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में 16 मई तक नमूनों की जांच की कुल संख्या से संबंधित एक तालिका ट्वीट की।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘श्रीमान अहमद पटेल, गुजरात ने परीक्षणों की संख्या में कमी नहीं की है। कृपया अपनी सूचना के स्रोतों की फिर से जांच करें जो तथ्यों तथा जमीनी हकीकत से परे है।’’

रुपाणी ने कहा कि गुजरात में कोरोना वायरस के लिए अब तक 1,27,858 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि 52,277 नमूनों की जांच अहमदाबाद जिले में की गई थी जबकि सूरत में 23,928 और वडोदरा में 6,371 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).