जरुरी जानकारी | रूपाला 9-10 जनवरी को मेघालय में दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले की यात्रा पर जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला नौ-10 जनवरी को बांग्लादेश की सीमा से लगे मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के दौरे पर रहेंगे।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला नौ-10 जनवरी को बांग्लादेश की सीमा से लगे मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के दौरे पर रहेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह पहली बार है कि एक केंद्रीय मंत्री इस सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, रूपाला, नौ जनवरी को दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स के मुख्यालय अम्पति में सरकारी अधिकारियों और हितधारकों के साथ केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक की अगुवाई करेंगे।

वह 10 जनवरी को क्षेत्र की महिलाओं, डेयरी किसानों और मछली पालक उद्यमियों के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के साथ बातचीत करेंगे।

बयान में कहा गया है कि वह सीमा क्षेत्र के समुदायों के साथ बातचीत करने के लिए बांग्लादेश सीमा हाट भी जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\