खेल की खबरें | रूपल ने प्रिया मोहन को हराकर अंडर-20 विश्व क्वालिफायर का टिकट कटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की 17 वर्षीय रूपल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में खिताब की दावेदार कर्नाटक की प्रिया मोहन को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

नडियाड (गुजरात), तीन जून उत्तर प्रदेश की 17 वर्षीय रूपल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में खिताब की दावेदार कर्नाटक की प्रिया मोहन को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रूपल ने 52.48 सेकंड का समय निकाला, जो प्रिया (52.49) की तुलना में एक सेकंड का सौवां हिस्सा से तेज था। दोनों ने इसके साथ ही एक से छह अगस्त तक कोलंबिया के कैली में आयोजित होने वाले विश्व अंडर -20 चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया।

रूपल और प्रिया के साथ 14 एथलीटों ने विश्व अंडर -20 चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन अंक हासिल किए।

पिछली तीन दौड़ (400 मीटर) में प्रिया रूपल को पछाड़ने में सफल रही थी। प्रिया ने पिछले साल कीनिया में विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था।

विश्व अंडर -20 चैंपियनशिप के लिए पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ तीनों पदक विजेता रोहित कुमार यादव (गुजरात), बाबूभाई बरियोद (गुजरात) और सचिन सिंह बोहरा (उत्तराखंड) ने क्वालीफाइंग अंक हासिल किए।

विश्व अंडर -20 चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मानकों को हासिल करने वाले अन्य खिलाड़ियों में अमन खोखर (पुरुषों की 100 मीटर), माधवेंद्र शेखावत, एम कृषि और ए ग्रेससन जीवा (पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़), चंद्रशेखर (पुरुषों की लंबी कूद), संयम और सावन (पुरुषों की गोला फेंक) , विवेक (पुरुषों की भाला फेंक) और अगसार नंदिनी (महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़)शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\