एजेंसी न्यूज

Indigo की दिल्ली जाने वाली उड़ान में बम होने की अफवाह, यात्री को हिरासत में लिया गया

इंडिगो की पटना से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान पर सवार एक यात्री ने बृहस्पतिवार को विमान में बम होने का दावा किया जो बाद में गलत साबित हुआ . सूत्रों ने यह जानकारी दी.

Indigo की दिल्ली जाने वाली उड़ान में बम होने की अफवाह, यात्री को हिरासत में लिया गया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई : इंडिगो की पटना से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान पर सवार एक यात्री ने बृहस्पतिवार को विमान में बम होने का दावा किया जो बाद में गलत साबित हुआ . सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि विमान रात आठ बजकर 20 मिनट पर उड़ने के लिये तैयार था और तभी बम होने की सूचना मिलने के बाद उसे रोकना पड़ा. एक अन्य सूत्र ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. यह भी पढ़ें : Weather Update: दिल्ली, यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

उन्होंने कहा कि विमान की पूरी जांच की गई और कुछ नहीं मिला. बम होने की फर्जी जानकारी देने वाले को स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है. सूत्रों ने कहा कि विमान के शुक्रवार सुबह उड़ान भरने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).