देश की खबरें | लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के रायसी रेलवे स्टेशन के पास बाणगंगा पुल पर रविवार को एक रेलगाड़ी के रुकने के दौरान उसके पहियों से धुआं निकलने लगा जिससे उसमें आग लगने की अफवाह फैल गयी। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हरिद्वार, 23 जुलाई हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के रायसी रेलवे स्टेशन के पास बाणगंगा पुल पर रविवार को एक रेलगाड़ी के रुकने के दौरान उसके पहियों से धुआं निकलने लगा जिससे उसमें आग लगने की अफवाह फैल गयी। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इससे दहशत में आए यात्री पुल पर ही उतरकर भागते हुए नजर आए।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में पता चला कि रेलगाड़ी में आग नहीं लगी थी बल्कि किसी यात्री ने चेन खींच दी थी जिससे रेलगाड़ी के रूकने पर पहिये जाम हो गए और उनमें से धुआं निकलने लगा।

लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में यह घटना हुई । उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी के लक्सर क्षेत्र के रायसी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर किसी यात्री ने चेन खींच दी जिसके बाद वह उफनती बाणगंगा नदी के ऊपर बने पुल पर रूक गयी। इसी दौरान रेलगाड़ी के पहियों से धुआं उठने लगा जिसे लोगों ने सोचा कि आग लग गयी ।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना फैलते ही यात्रियों में भगदड़ का माहौल बन गया और वे नदी के ऊपर बने पुल पर उतर कर भागने लगे।

सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेलगाड़ी के ब्रेक ठीक कर उसे आगे के लिए रवाना किया ।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी करीब एक घंटे तक बाणगंगा पुल पर खड़ी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\