एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल मे सत्तारूढ़ पार्टियों में सत्ता में साझेदारी पर बनी सहमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टियों के बीच सत्ता में साझेदारी को लेकर बुधवार को सहमति बन गयी और इसके साथ ही प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ के लिए कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो गया।

विदेश की खबरें | नेपाल मे सत्तारूढ़ पार्टियों में सत्ता में साझेदारी पर बनी सहमति
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 29 मार्च नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टियों के बीच सत्ता में साझेदारी को लेकर बुधवार को सहमति बन गयी और इसके साथ ही प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ के लिए कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो गया।

नेपाल की 10 सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं की प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर दो दौर की वार्ता हुई और वहीं पर विभिन्न दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति बनी।

राजनीतिक दलों के बीच समझौता होने के बाद अब प्रचंड बृहस्पतिवार को अपने कैबिनेट में विस्तार कर सकते हैं।

इस बैठक में प्रधानमंत्री प्रचंड, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूनीफाइड सोशलिस्ट के अध्यक्ष माधव कुमर नेपाल सहित अन्य नेता शामिल थे।

नेपाल के प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘‘मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर 10 सत्तारूढ़ दलों के शीर्ष नेताओं के बीच सैद्धांतिक समझौता हो गया है।’’

सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां प्रधानमंत्री प्रचंड की ओर से पेश ‘न्यूनतम साझा कार्यक्रम’ पर भी राजी हो गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).