देश की खबरें | कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दे पर एनडीएमसी के सत्तारूढ़, विपक्ष सदस्यों में तकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष, दोनों के सदस्यों के बीच डेंगू के वायरस के वाहक मच्छरों की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दे पर बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान तीखी नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ मार्च भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष, दोनों के सदस्यों के बीच डेंगू के वायरस के वाहक मच्छरों की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दे पर बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान तीखी नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सिविक सेंटर में असामान्य रूप से सुबह नौ बजे सत्र आहूत किया गया। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा शाम में एमसीडी चुनाव की तारीख की घोषणा होने के मद्देनजर सदन की कार्यवाही तय वक्त से पहले शुरू की गयी। आम तौर पर सत्र दोपहर दो बजे होता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘करीब एक घंटे तक चली सदन की कार्यवाही के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों के बीच डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई।’’

उन्होंने बताया कि एनडीएमसी की विधायी शाखा ने हाल में डीबीसी (डेंगू ब्रीडिंग चेकिंग) कर्मचारियों को नियमित करने पर प्रस्ताव पारित किया और फाइल मंजूरी के लिए दिल्ली सरकार के पास भेजी गयी है।

एनडीएमसी में विपक्ष के नेता और आप पार्षद विकास गोयल ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है जबकि उसके पास ‘‘उन्हें नियमित करने का अधिकार’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे दिल्ली सरकार के पाले में गेंद फेंक रहे हैं ताकि वे आप पर जिम्मेदारी डाल सके। बहरहाल, बुधवार को एमसीडी चुनाव की तारीख की घोषणा होने जा रही है और लोग इस पार्टी को सत्ता से उखाड़ देंगे और बदलाव लेकर आएंगे।’’

राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल में निकाय चुनाव होने हैं। बहरहाल, चुनाव के लिए तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका