देश की खबरें | दिल्ली नगर निगम की बैठक में जल संकट को लेकर हंगामा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस विधायकों ने जल संकट को लेकर विरोध जताया।
नयी दिल्ली, 27 जून दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस विधायकों ने जल संकट को लेकर विरोध जताया।
सदन की कार्यवाही एक घंटे की देरी से पूर्वाह्न 11.55 बजे जैसे ही शुरू हुई विपक्षी पार्षद सदन के बीचोंबीच आ गए। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
भाजपा पार्षद मिट्टी के घड़े लेकर पहुंचे और 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
नारेबाजी के बीच मेयर शेली ओबेरॉय ने कई प्रस्ताव पारित किये और सदन की कार्यवाही अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दी।
लोकसभा चुनाव के बाद यह दिल्ली नगर निगम सदन की पहली बैठक थी।
सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने बिना कोई कारण बताए इसे 11:45 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया, जिससे भाजपा पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मेयर शेली ओबेरॉय के शामिल होने के बाद सदन की कार्यवाही आखिरकार पूर्वाह्न 11.55 बजे शुरू हुई। महापौर ने नवनिर्वाचित एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार का स्वागत किया।
भाजपा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

