देश की खबरें | बिहार विधानसभा में विपक्ष का जहरीली शराब से मौत के मामले को लेकर हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा में विपक्षी पार्टियों ने होली के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मुद्दे पर बुधवार को हंगामा किया।

पटना, 23 मार्च बिहार विधानसभा में विपक्षी पार्टियों ने होली के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मुद्दे पर बुधवार को हंगामा किया।

उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है।

विपक्ष ने यह मुद्दा प्रश्नकाल के दौरान उठाया। तब संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सुझाव दिया कि इस मुद्दे को गृह विभाग के बजट पर होने वाली चर्चा के दौरान उठाया जा सकता है।

हालांकि, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस मुद्दे पर इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी जारी रखी और आसन के समक्ष चले आए।

हंगामे की वजह से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन की कार्यवाही भोजनावकाश से करीब आधे घंटे पहले, दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार की सरकार ने अप्रैल 2016 में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण रोक लगा दी थी। हालांकि, जहरीली शराब पीने और उससे होने वाली मौतों ने सख्त प्रावधान वाली शराबबंदी के कार्यान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now