एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चयन ट्रायल्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टी5 की विजेता रहीं रूचिता विनेरकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे की रूचिता विनेरकर ने रविवार को यहां डा कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में हुए राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टी5 स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।

देश की खबरें | चयन ट्रायल्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टी5 की विजेता रहीं रूचिता विनेरकर

नयी दिल्ली, 28 अगस्त रेलवे की रूचिता विनेरकर ने रविवार को यहां डा कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में हुए राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टी5 स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।

उन्होंने स्वर्ण पदक के मैच में कर्नाटक की दिव्या टीएस को 16-14 से हराया।

रूचिता क्वालीफायर्स में 576 के स्कोर से चौथे स्थान पर जबकि दिव्या 574 अंक से सातवें स्थान पर रहीं। महाराष्ट्र की साक्षी सूर्यवंशी 580 के स्कोर से शीर्ष पर रही थीं।

शीर्ष आठ सेमीफाइनल चरण में रूचिता ने 251.1 का स्कोर बनाया जबकि दिव्या 248.7 अंक से दूसरे स्थान पर रहीं। इससे दोनों स्वर्ण पदक के शूटआउट में पहुंची।

हरियाणा ने जूनियर महिलाओं की टी5 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष दोनों स्थान हासिल किये जिसमें सुरूचि ने रिदम सांगवान को करीबी फाइनल में 17-15 से पराजित किया।

सुरूचि क्वालीफाइंग में 568 के स्कोर से सातवें और रिदम 579 के स्कोर से दूसरे स्थान पर थीं।

युवा महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टी5 वर्ग में स्वर्ण पदक हरियाणा के नाम रहा जिसमें फाइनल में शिखा नरवाल ने चंडीगढ़ की साइनयाम को 17-9 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).