एजेंसी न्यूज

Australian Open 2023: ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंचे रूबलेव और सबालेंका

रूबलेव ने 60 विनर लगाए जिनमें 10 ऐस शामिल हैं. रूबलेव ने मैच के बाद कहा,‘‘ प्रत्येक मैच के बाद मेरे खेल में निखार आ रहा है. साल के शुरू में मैं वास्तव में अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ दो मैच गंवा बैठा था, जिससे मेरा आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर पड़ गया था.

Australian Open 2023: ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंचे रूबलेव और सबालेंका
Australian Open 2023 (Photo Credit : Twitter)

रूबलेव ने 60 विनर लगाए जिनमें 10 ऐस शामिल हैं. रूबलेव ने मैच के बाद कहा,‘‘ प्रत्येक मैच के बाद मेरे खेल में निखार आ रहा है. साल के शुरू में मैं वास्तव में अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ दो मैच गंवा बैठा था, जिससे मेरा आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर पड़ गया था.’’ रूबलेव अंतिम 16 में नौवीं वरीयता प्राप्त होल्गर रून से भिड़ेंगे. उन्होंने मैच के दौरान केला देने के लिए इवान्स का आभार भी व्यक्त किया.

डेनमार्क के किशोर खिलाड़ी रून ने एक अन्य मैच में यूगो हम्बर्ट को 6-4 6-2 7-6 (5) से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया. महिला एकल में बेलारूस की पांचवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने एलिस मेर्टेंस को 6-2, 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनायी. उन्होंने मैच में कुल 32 विनर्स लगाए. सबालेंका का सामना अब बेलिंडा बेनसिच से होगा. इस स्विस खिलाड़ी ने कैमिला जियोर्गी को 6-2 7-5 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई. यह भी पढ़े : Hardik Pandya Catch Video: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दुसरे मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने लपका शानदार कैच, देखें वीडियो

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कारोलिना पिलिसकोवा भी वरवरा ग्रेचेवा को 6-4 6-2 से हराकर चौथे दौर में पहुंच गई है. उनका अगला मुकाबला झांग शुहाइ से होगा जिन्होंने अमेरिकी क्वालीफायर केटी वोलिनेट्स 6-3 6-2 से पराजित किया. एक अन्य मैच में डोना वेकिच ने स्पेन की नूरिया पारिजास डियाज़ को 6-2 6-2 से हराकर तीन साल में दूसरी बार चौथे दौर में प्रवेश किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).