एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | रूबिना फ्रांसिस ने एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, निशानेबाजी में भारत को चौथा पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की रूबिना फ्रांसिस ने शनिवार को यहां पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता जिससे देश के निशानेबाजों का मजबूत प्रदर्शन जारी रहा।

खेल की खबरें | रूबिना फ्रांसिस ने एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, निशानेबाजी में भारत को चौथा पदक

शेटराउ (फ्रांस), 31 अगस्त भारत की रूबिना फ्रांसिस ने शनिवार को यहां पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता जिससे देश के निशानेबाजों का मजबूत प्रदर्शन जारी रहा।

रूबिना ने कुल 211.1 अंक हासिल कर आठ महिलाओं के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

पेरिस पैरालंपिक में यह भारत का निशानेबाजी में चौथा और कुल मिलाकर पांचवां पदक था।

शुक्रवार को अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए इतिहास रच दिया था। उन्होंने तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

मोना अग्रवाल ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) में रजत पदक जीता।

एसएच1 वर्ग में वो पैरा निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जो बिना किसी परेशानी के पिस्टल संभालते हुए व्हीलचेयर या चेयर पर बैठकर या खड़े होकर निशाना लगा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).