देश की खबरें | रोजाना 50 प्रतिशत नमूनों की हो आरटीपीसीआर जांच : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में होनी वाली कुल कोविड जांचों में आरटी-पीसीआर पद्धति से 50 प्रतिशत नमूनों की जांच करने के निर्देश दिये हैं।

लखनऊ, 18 मार्च देश के कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में होनी वाली कुल कोविड जांचों में आरटी-पीसीआर पद्धति से 50 प्रतिशत नमूनों की जांच करने के निर्देश दिये हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में बढ़ोतरी सभी के लिये एक चेतावनी है, ऐसे में पूरी सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने कहा, “ कोरोना जांच का काम पूरी क्षमता से किया जाए। विभिन्न विधियों से की जाने वाली कुल कोविड जांच में कम से कम 45 प्रतिशत जांचें प्रतिदिन आरटी-पीसीआर विधि से की जायें। कुल दैनिक जांच में आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के लिये प्रभावी उपाय किये जाएं। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों तथा बस अड्डों पर रैपिड एन्टीजन जांच की व्यवस्था को और प्रभावी किया जाए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती किसानी और आसन्न पंचायत चुनाव के लिए बाहर से लोग गांव आ रहे हैं, इसलिए सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।

योगी ने कहा कि सभी जिलों में निर्दिष्ट कोविड चिकित्सालयों को क्रियाशील रखा जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि ‘इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर’ पूरी सक्रियता से काम करें।

उन्होंने संक्रमित व्यक्ति के संपर्कों का पता लगाने की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी