देश की खबरें | कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए आरएसएस करेगा देशव्यापी “कार्यकर्ता प्रशिक्षण” का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कोविड की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए देशव्यापी “कार्यकर्ता प्रशिक्षण” का आयोजन करेगा।

चित्रकूट (मध्यप्रदेश), 11 जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कोविड की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए देशव्यापी “कार्यकर्ता प्रशिक्षण” का आयोजन करेगा।

आरएसएस द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संघ द्वारा प्रशिक्षित कार्यकर्ता लगभग 2.5 लाख स्थानों पर पहुँचेंगे और अपनी सेवा लेंगे।

मालूम हो कि आरएसएस के अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की चार दिवसीय बैठक संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में शुक्रवार से मध्यप्रदेश के सतना जिले स्थित भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट शहर में हो रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा के साथ ही कोरोना के दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों की व्यापक रूप से चर्चा हुई तथा प्रांतों में हुए सेवा कार्यों की समीक्षा की गयी। स्वयंसेवकों द्वारा संचालित टीकों के टीकाकरण हेतु सुविधा केंद्र व प्रोत्साहन के अभियानों की भी समीक्षा की गयी।

इसमें कहा गया है, ‘‘कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पूरे देश में शासन-प्रशासन का सहयोग करने एवं संभावित पीड़ितों की सहायता हेतु विशेष “कार्यकर्ता प्रशिक्षण’’ का आयोजन किया जायेगा। ऐसी परिस्थिति में समाज का मनोबल बढ़ाने के लिए आवश्यक सभी जानकारी उचित समय पर लोगों तक पहुँचाने हेतु यह प्रशिक्षित कार्यकर्ता लगभग 2.5 लाख स्थानों तक पहुँचेंगे।’’

विज्ञप्ति के अनुसार यह प्रशिक्षण अगस्त माह में पूर्ण किया जायेगा तथा सितंबर से जनजागरण द्वारा हर गाँव व बस्ती में कई स्वयंसेवी लोगों व संस्थाओं को इस अभियान में जोड़ा जायेगा। इस प्रशिक्षण में कोरोना से बचाव हेतु बच्चों व माताओं के लिए विशेष रूप से आवश्यक सावधानियाँ व उपायों को शामिल किया गया है।

जैसे-जैसे कोरोना के प्रकोप के पश्चात स्थितियाँ सामान्य हो रही है, संघ शाखाओं का संचालन भी मैदान में प्रारंभ हुआ है।

बैठक में प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में वर्तमान में कुल 39,454 शाखाएँ संचालित हो रही है जिसमें 27,166 शाखाएँ अब मैदान में लग रही है तथा 12,288 ई-शाखाएँ है। साथ ही साप्ताहिक मिलन कुल 10,130 है, जिसमें प्रत्यक्ष रूप से मैदान में 6510 पुनः प्रारंभ हुये तथा ई-मिलन 3620 है। कोरोना के लॉकडाऊन काल में विशेष रूप से प्रारंभ हुये कुटुंब मिलन देश भर में 9637 हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\