देश की खबरें | आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय यात्रा पर ओडिशा पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर ओडिशा के इस्पात शहर राउरकेला पहुंचे । संभावना है कि वह इस यात्रा के दौरान यहां संघ की कई बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

राउरकेला, एक जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर ओडिशा के इस्पात शहर राउरकेला पहुंचे । संभावना है कि वह इस यात्रा के दौरान यहां संघ की कई बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

आरएसएस के एक नेता ने बताया कि भागवत झारसुगुडा हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से राउरकेला पहुंचे। उससे पहले भागवत कोलकाता से झारसुगुडा पहुंचे थे।

एक पखवाड़े में यह भागवत की दूसरी ओडिशा यात्रा है।

आरएसएस के सूत्रों ने बताया कि भागवत यहां संघ के राष्ट्रीय स्तर के ‘चिंतन शिविर’ में हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के अनुसार आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी संघ के आनुषांगिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ इस शिविर में हिस्सा लेंगे।

भागवत पांच जनवरी को कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\