देश की खबरें | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे।
पटना, 21 दिसंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे।
पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे सर संघचालक भागलपुर के लिए रवाना हो गए। वह 22 दिसंबर को भागलपुर के कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेही आश्रम में संतों से संवाद करेंगे।
बाद में भागवत 'संत समागम' को भी संबोधित करेंगे। वह 23 दिसंबर को पटना से प्रस्थान करेंगे।
महर्षि मेंही आश्रम भागलपुर के बरारी इलाके में कुप्पा घाट नामक प्राचीन गुफा क्षेत्र के पास स्थित है। कुप्पाघाट में एक गुफा है जहां संतमत महर्षि मेही ने कई महीनों तक योग और ध्यान किया था।
भागवत ने महर्षि मेही आश्रम का दौरा आखिरी बार इस साल फरवरी में किया था। उस समय उन्होंने वहां सद्गुरु निवास के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था। यहां प्रत्येक वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में अनुयायी आया करते हैं।
भागवत के दौरे को देखते हुए भागलपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।
भागलपुर अनुमंडल अधिकारी (सदर) धनंजय कुमार और पुलिस उपाधीक्षक अजय चौधरी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को महर्षि मेही आश्रम का दौरा किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)