देश की खबरें | गोवा में संघ की राष्ट्रीय समन्वय बैठक में आरएसएस प्रमुख भी शामिल हुए : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गोवा में आयोजित की जा रही संघ की राष्ट्रीय समन्वय बैठक के पहले दिन सोमवार को उसमें हिस्सा लिया। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी।

पणजी, दो जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गोवा में आयोजित की जा रही संघ की राष्ट्रीय समन्वय बैठक के पहले दिन सोमवार को उसमें हिस्सा लिया। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी।

भागवत आज दोपहर गोवा पहुंचे और बैठक में हिस्सा लेने के लिये पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर उत्तर गोवा में स्थित नागुएशी गांव की यात्रा की।

संघ के सूत्रों ने बताया कि आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष भी इस छह दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।

आरएसएस, भारतीय किसान संघ, विश्व हिन्दू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अखिल भारतीय पदाधिकारी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, गोवा में रहने के दौरान भागवत जनता तक पहुंचने के संघ के कार्यक्रम के तहत प्रमुख उद्योगपतियों/उद्यमियों, कलाकारों, लेखकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मिल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान संघ पिछले साल सितंबर में रायपुर में आयोजित हुई अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई थी, उनपर हुई प्रगति की समीक्षा भी कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स