देश की खबरें | आरएसपी अध्यक्ष लामिछाने ने नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) अध्यक्ष रवि लामिछाने ने रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से यहां मुलाकात की।

काठमांडू, 30 अप्रैल राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) अध्यक्ष रवि लामिछाने ने रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से यहां मुलाकात की।

यह मुलाकात इस मायने में अहम है कि माओवादी नेता उन्हें सरकार में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अपनी कमजोर गठबंधन सरकार को मजबूती दे सकें।

नेपाली संसद में आरएसपी चौथी सबसे बड़ी पार्टी है और हाल में प्रतिनिधि सभा की तीन सीटों पर हुए उप चुनाव में पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली थी। आरएसपी की प्रतिनिधि सभा में सदस्यों की संख्या 22 हो गई है।

पूर्व टीवी पत्रकार और आरएसपी के अध्यक्ष लामिछाने ने उपचुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन को हरा कर भारी अंतर से चितवन-2 सीट से जीत दर्ज की है।

माई रिपब्लिका अखबार की खबर के मुताबिक लामिछाने ने प्रचंड से प्रधानमंत्री आवास में मुलाकात की। इस मौके पर प्रचंड ने आरएसपी प्रमुख को उप चुनाव में जीत के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि आरएसपी सत्तारूढ़ गठबंधन का तीसरा बड़ा दल था जो प्रचंड द्वारा लामिछाने को उप प्रधानमंत्री नहीं बनाए जाने पर सरकार से बाहर हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज