जरुरी जानकारी | रबड़ क्षेत्र में स्थानीय, प्रवासी मजदूरों का कौशल विकास कर रहा आरएसडीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रबड़ कौशल विकास परिषद (आरएसडीसी) ने रबड़ संकुलों वाले राज्यों से प्रवासी मजदूरों के पलायन कर जाने के चलते वहां स्थानीय लोगों को रबड़ उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण देना शुरू किया है। वहीं जिन राज्यों में प्रवासी मजदूर लौटे हैं उन्हें भी वहां पर मिल ऑपरेटर, मोल्डिंग ऑपरेटर जैसे कई प्रशिक्षण देने शुरू किए हैं।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई रबड़ कौशल विकास परिषद (आरएसडीसी) ने रबड़ संकुलों वाले राज्यों से प्रवासी मजदूरों के पलायन कर जाने के चलते वहां स्थानीय लोगों को रबड़ उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण देना शुरू किया है। वहीं जिन राज्यों में प्रवासी मजदूर लौटे हैं उन्हें भी वहां पर मिल ऑपरेटर, मोल्डिंग ऑपरेटर जैसे कई प्रशिक्षण देने शुरू किए हैं।

आरएसडीसी के चेयरमैन विनोद साइमन ने एक बयान में कहा, ‘‘महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब एवं हरियाणा और केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना जैसे दक्षिणी राज्यों से भी बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन हुआ है। इन राज्यों में बड़ी संख्या में रबड़ विनिर्माण इकाइयां हैं और मजदूरों के चले जाने से इन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

आरएसडीसी ने कहा कि इन इकाइयों में स्थानीय और कुशल मानव संसाधन की मांग बढ़ी है। इसे देखते हुए उसने इन इकाइयों की जरूरत के मुताबिक स्थानीय लोगों के कौशल विकास का लक्ष्य रखा है।

साइमन ने कहा कि इसके अलावा उसने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों से भी हाथ मिलाया है, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों ने घर वापसी की है। इन्हें भी मिल ऑपरेटर, मॉल्डिंग ऑपरेटर, मिक्सिंग ऑपरेटर जैसी विभिन्न भूमिकाओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

परिषद ने निकट भविष्य में ऐसे करीब 30,000 प्रवासियों को कौशल प्रशिक्षण देने की योजना बनायी है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा महामारी को देखते हुए कौशल प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम और तरीका भी बदला गया है। प्रशिक्षण देते समय दो गज की व्यक्तिगत दूरी और साफ-सफाई से जुड़े नए दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। व्यवस्था की जाएगी कि एक-दूसरे से संपर्क को कम से कम रखा जाए। जहां संभव होगा, वहां कुछ प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यमों से भी दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\