एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 881 रुपये, चांदी में 1,071 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में भारी सुधार के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में भी बृहस्पतिवार को सोना 881 रुपये की तेजी के साथ 44,701 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 881 रुपये, चांदी में 1,071 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, एक अप्रैल वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में भारी सुधार के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में भी बृहस्पतिवार को सोना 881 रुपये की तेजी के साथ 44,701 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 43,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके अनुरूप चांदी का भाव भी 1,071 रुपये की तेजी के साथ 63,256 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,185 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,719 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 24.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मंदड़ियों की गिरफ्त से निकलने के बाद सोने में तेज सुधार आया है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).