देश की खबरें | गर्भवती महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजना में 77 करोड़ रुपये का नुकसान : तमिलनाडु भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने रविवार को आरोप लगाया कि गर्भवती महिलाओं को पोषण किट मुहैया कराने की योजना में एक निजी कंपनी को शामिल करने से सरकारी खजाने को 77 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

चेन्नई, पांच जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने रविवार को आरोप लगाया कि गर्भवती महिलाओं को पोषण किट मुहैया कराने की योजना में एक निजी कंपनी को शामिल करने से सरकारी खजाने को 77 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दावा किया कि उक्त कंपनी ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट के रूप में सरकारी एजेंसियों की तुलना में अधिक कीमत पर स्वास्थ्य मिश्रण और आयरन सप्लीमेंट प्रदान किया।

अन्नामलाई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि संबंधित तकनीकी समिति ने पहले लागत में कटौती के कदम के तहत निजी कंपनी को स्वास्थ्य मिश्रण के वितरण का जिम्मा देने के बजाय सरकारी आविन को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया था, लेकिन ‘‘कुछ लोगों के इशारे पर बाद में निर्णय बदल दिया गया।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इससे सरकार को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि कंपनी द्वारा प्रदान की गई स्वास्थ्य मिश्रण की लागत आविन की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक थी।’’

अन्नामलाई ने दावा किया कि इसके अलावा निजी कंपनी ने जो आयरन सप्लीमेंट दिए, वे सरकारी एजेंसी की तुलना में लगभग 180 रुपये महंगे थे और इसके परिणामस्वरूप 32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस तरह, योजना में निजी कंपनी को शामिल करने से सरकारी खजाने को कुल 77 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

उन्होंने अपील की कि राज्य सरकार सरकारी दूध सहकारी आविन को स्वास्थ्य मिश्रण प्रदान करने का अनुबंध दे। इसके अलावा, अन्नामलाई ने चेन्नई की एक विशेष निर्माण कंपनी को मंजूरी देने में पक्षपात करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा दोनों मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\