देश की खबरें | वाहनों की जांच के दौरान 40 लाख रुपये नकद बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के यमुनापार मेजा थाना अंतर्गत संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार की रात एक स्कॉर्पियो वाहन से 40 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस को आशंका है कि इस रकम का उपयोग आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में होना था।

प्रयागराज, 29 जून जिले के यमुनापार मेजा थाना अंतर्गत संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार की रात एक स्कॉर्पियो वाहन से 40 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस को आशंका है कि इस रकम का उपयोग आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में होना था।

पुलिस अधीक्षक (यमुनापार) सौरभ दीक्षित ने बताया कि एक ढाबे के पास स्कार्पियो वाहन की तलाशी में 40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। वाहन में सवार समाजवादी पार्टी के विधायक (एमएलसी) डाक्टर मानसिंह यादव, संजय यादव और चालक अरुण यादव से इस नकदी के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वे इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

दीक्षित ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इस नकदी का उपयोग आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अनुचित प्रभाव जमाने के लिए किया जाता।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में आयकर विभाग और अन्य संबंधित विभागों से संपर्क किया जा रहा है ताकि वे अपने स्तर पर इस नकदी के स्रोत की जांच कर सकें।

इस बीच समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जिसमें आरोप लगाया गया है कि शासन के इशारे पर जिला प्रशासन सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रहा है।

ज्ञापन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से तीन जुलाई को पंचायत अध्यक्ष चुनाव ‘निष्पक्ष’ तरीके से कराए जाने का अनुरोध किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट