जरुरी जानकारी | सोने में 310 रुपये, चांदी में 580 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार
नयी दिल्ली, तीन मई वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार
तथा रुपये के मूल्य में गिरावट से स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का दाम 310 रुपये की तेजी के साथ 46,580 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।
पिछले दिन के कारोबार में सोना 46,270 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी भी 580 रुपये की तेजी के साथ 67,429 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 66,849 रुपये पर बंद हुई थी।
अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 74.33 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे चला गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,777 डालर प्रति औंस हो गया वहीं चांदी मामूली लाभ के साथ 26.06 डालर प्रति औंस पर बोली गई।
एचडीएफसी सिक्यूरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत में मजबूती रही जिससे यहां सोने में तेजी आई। कॉमेक्स में सोने का भाव 1,777 डॉलर प्रति औंस हो गया।’’
उन्होंने कहा कि डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा कीमतों में सुधार हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

