देश की खबरें | राजस्थान में ऊंट संरक्षण के लिए 23 करोड़ रुपये की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कृषि व पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए सजग है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में विभाग का निरंतर प्रयास है कि किसानों और पशुपालकों के हितों की रक्षा हो सके।

जयपुर, 15 मार्च राजस्थान के कृषि व पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए सजग है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में विभाग का निरंतर प्रयास है कि किसानों और पशुपालकों के हितों की रक्षा हो सके।

राज्य में ऊंट संरक्षण के लिए 23 करोड़ रूपये की योजना भी बनाई गयी है।

कटारिया विधानसभा में कृषि, पशुपालन व चिकित्सा की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2021-22 की घोषणा में अलग से ’कृषि बजट’ की नई पहल किसानों के सपनों को पूरा करेगी। राज्य में नवाचारों के जरिये किसानों को सभी सुविधायें ऑनलाइन देने का प्रयास किया जा रहा है।

चर्चा के बाद सदन ने कृषि की 37 अरब 56.94 करोड़ 11 हजार रूपये तथा पशुपालन व चिकित्सा की 18 अरब 29.58 करोड़ 64 हजार रुपये की अनुदान मांगों को ध्वनिमत से पारित किया।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बर्ड फ्लू के संक्रमण की जांच करने के लिए जयपुर में प्रयोगशाला स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब किसानों को परम्परागत खेती यानी जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा। इसके लिए सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को परामर्श दें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऊंटों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में इनके सरंक्षण के लिए 23 करोड़ रूपये की नई योजना बनाई गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी