देश की खबरें | राजस्थान में दो गैंगस्टर सहित चार पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और रितिक बॉक्सर तथा द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार आरोपी भूपेंद्र सारण व सुरेश ढाका की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

जयपुर, एक फरवरी राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और रितिक बॉक्सर तथा द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार आरोपी भूपेंद्र सारण व सुरेश ढाका की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथी रितिक बॉक्सर द्वारा आमजन में दहशत फैलाने के उद्देश्य से आपराधिक घटनाएं कर व्यापारियों से फिरौती की मांग की जा रही थी।

वहीं हाल ही के पेपर लीक मामले में दो मुख्य अभियुक्तों भूपेंद्र सारण व सुरेश ढाका की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।

मिश्रा ने बताया कि इन सभी की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पेपर लीक प्रकरण में दोनों फरार आरोपियों पर पहले 25-25 हजार रुपयों का इनाम घोषित किया गया था।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\