देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में गैस एजेंसी के प्रबंधक से 1.69 लाख रुपये की लूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पैसा जमा कराने जा रहे एक गैस एजेंसी के प्रबंधक से तीन हथियारबंद लोगों ने 1.69 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ दिसंबर यहां बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पैसा जमा कराने जा रहे एक गैस एजेंसी के प्रबंधक से तीन हथियारबंद लोगों ने 1.69 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी विनय गौतम ने बताया कि एक गैस एजेंसी के प्रबंधक नितिन कुमार दो अन्य कर्मचारियों के साथ मोटरसाइकिल से एजेंसी के पैसे बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में बुढाना-कांडला मार्ग पर तीन हथियारबंद लोगों ने उन पर धावा बोल दिया।

गौतम ने कुमार की शिकायत के हवाले से बताया कि उन्होंने कुमार और उनके सहयोगियों को हथियार का डर दिखाकर उनसे पैसे लूट लिये। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

एक अन्य घटना में दो हथियारबंद लोगों ने शामली के जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक आशुलिपिक के घर में घुसकर उनकी पत्नी को बंदूक का भय दिखाकर 50 हजार रुपये लूट लिये। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कथित तौर पर इस वारदात के षडयंत्रकर्ता एक होमगार्ड अरविंद और अपराध को अंजाम देने वाले दो लोगों जितेंद्र और रजनीश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि दो हथियारबंद लोग विक्रेता का वेश बनाकर मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के काका नगर स्थित आशुलिपिक आशुतोष सिंघल के घर पहुंचे। उन्होंने उसकी पत्नी सीमा को बंदूक का भय दिखाकर पकड़ लिया और 50,000 रुपये लूट लिए।

एसपी ने कहा, हालांकि सीमा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे और जितेंद्र और रजनीश को काबू में किया। बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि लूटी गई रकम को बरामद कर लिया गया।

एसपी ने कहा कि जांच के दौरान जितेंद्र और रजनीश ने खुलासा किया कि उन्होंने अरविंद के इशारे पर लूट को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि बाद में अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\