एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के वन अधिकारी के आवास से 1.43 करोड़ रुपये नकद, सोना और चांदी मिली : सतर्कता विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को ओडिशा के कोरापुट जिले में एक उप वन रेंजर के आवास में बने एक "गुप्त कक्ष" से 1.43 करोड़ रुपये नकद, 1.5 किलोग्राम सोना और 4.6 किलोग्राम से अधिक चांदी बरामद की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

देश की खबरें | ओडिशा के वन अधिकारी के आवास से 1.43 करोड़ रुपये नकद, सोना और चांदी मिली : सतर्कता विभाग

भुवनेश्वर, 25 जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को ओडिशा के कोरापुट जिले में एक उप वन रेंजर के आवास में बने एक "गुप्त कक्ष" से 1.43 करोड़ रुपये नकद, 1.5 किलोग्राम सोना और 4.6 किलोग्राम से अधिक चांदी बरामद की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

कोरापुर सतर्कता पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र कुमार पांडा ने बताया कि इसके अलावा, सतर्कता टीमों ने तलाशी के दौरान एक बहुमंजिला इमारत, तीन फ्लैट, दो उच्च मूल्य के प्लॉट, 1.33 करोड़ रुपये मूल्य की बैंक जमा राशि, दो कारें और 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अन्य घरेलू सामान भी बरामद किए।

सतर्कता विभाग ने जेपोर वन रेंज के उपरेंजर-सह-प्रभारी राम चंद्र नेपक के छह ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि अधिकारी का सकल मासिक वेतन 76,880 रुपये (शुद्ध 69,680 रुपये) है। नेपक ने नौ मार्च, 1989 को कोरापुट में सामाजिक वानिकी प्रभाग के अंतर्गत एक ग्राम वन कर्मी के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

बयान में कहा गया है कि रामचंद्र नेपक के खिलाफ छापेमारी के तहत उनके जेपोर टाउन के गोल्डन हाइट रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में एक गुप्त कक्ष में छिपाए गए लगभग 1.4 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। गिनती के लिए मशीनें लगा दी गई हैं और गिनती का काम जारी है।

इसमें यह भी कहा गया है कि 1.5 किलोग्राम सोना, 4.63 किलोग्राम चांदी, सोने के चार बिस्कुट, सोने के 16 सिक्के और जेपोर टाउन में दो उच्च कीमत के भूखंडों का भी पता चला है।

हालांकि, नेपक ने दावा किया कि उनके यहां पाई गई संपत्तियां उनके बेटे और पत्नी की भी हैं, जो कारोबार कर रहे हैं। सोने और चांदी की बरामदगी के बारे में उन्होंने कहा, "सोना और चांदी उन्हें और उनके बेटे की शादी के दौरान उपहार के रूप में मिले थे। इसमें कुछ भी अवैध नहीं है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).