देश की खबरें | असम के गोलाघाट में भीड़ ने रॉयल बंगाल टाइगर को मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के गोलाघाट जिले में बृहस्पतिवार को भीड़ ने एक ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ को मार डाला और उसके शरीर के कुछ अंग अपने साथ ले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गोलाघाट, 22 मई असम के गोलाघाट जिले में बृहस्पतिवार को भीड़ ने एक ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ को मार डाला और उसके शरीर के कुछ अंग अपने साथ ले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना खुमताई इलाके के दुमुखिया गांव में हुई, जहां ग्रामीणों ने पिछले हाल के दिनों में कुछ लोगों पर हमला करने वाले वयस्क नर बाघ को मार डाला।
उन्होंने बताया, “लोगों ने बाघ को नरभक्षी समझकर मार डाला। हमने शव को बरामद किया और पाया कि शरीर के कुछ अंग जैसे त्वचा का एक हिस्सा, एक पैर और शव से मांस गायब है।”
अधिकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बाघ को अलग-अलग तरफ से घेर लिया और फिर उसका पीछा कर उसे मार डाला।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बाघ पर हमला करने के लिए स्थानीय हथियारों जैसे कि कुल्हाड़ी, लाठी और रॉड का इस्तेमाल किया।
अधिकारी ने बताया, “हमले की सूचना मिलने पर वन और पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। लेकिन बाघ को पहले ही मार दिया गया था।”
उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को देखकर सभी ग्रामीण मौके से भाग गए। अधिकारी ने बताया, “वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)