देश की खबरें | केंद्र और नगा समूहों के बीच बातचीत का दौर समाप्त हो चुका है: रवि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दे पर केंद्र सरकार और नगा समूहों के बीच बातचीत का दौर समाप्त हो चुका है तथा अब अंतिम समाधान की दिशा में बढ़ने की जरूरत है।
कोहिमा, 12 फरवरी नगालैंड के राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दे पर केंद्र सरकार और नगा समूहों के बीच बातचीत का दौर समाप्त हो चुका है तथा अब अंतिम समाधान की दिशा में बढ़ने की जरूरत है।
वह नौ दिवसीय बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित कर रहे थे।
रवि ने कहा कि 15 अक्टूबर 2020 को हुई बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई थी।
उन्होंने कहा कि बैठक में नगा राजनीतिक समस्या का समाधान निकालने पर सहमति बनी थी।
राज्यपाल ने कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दे पर केंद्र सरकार और नगा समूहों के बीच बातचीत का दौर समाप्त हो चुका है तथा अब अंतिम समाधान की दिशा में बढ़ने की जरूरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)