खेल की खबरें | रूट ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की वापसी कराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर दो विकेट पर 98 रन बना लिये थे । वह अभी भी श्रीलंका से 283 रन पीछे है ।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर दो विकेट पर 98 रन बना लिये थे । वह अभी भी श्रीलंका से 283 रन पीछे है ।

लसिथ एंबुलदेनिया ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया । रूट और जॉनी बेयरस्टॉ जब क्रीज पर पहुंचे तो पांच रन पर दो विकेट गिर चुके थे ।दोनों ने तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में 93 रन जोड़ लिये हैं ।

पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले इंग्लैंड के कप्तान रूट 77 गेंद में दस चौकों की मदद से 67 रन बनाकर खेल रहे थे । वहीं बेयरस्टॉ ने 24 बना लिये हैं ।

इससे पहले श्रीलंका ने पुछल्ले बल्लेबाजों के जुझारू प्रदर्शन के दम पर पहली पारी में 381 रन बनाये ।

चाय के सत्र को 15 मिनट देर से खत्म किया गया क्योंकि मेजबान टीम की अंतिम जोड़ी क्रीज पर मौजूद थी। दिलरूवान परेरा आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे जब वह सैम कुरेन की गेंद को पुल करने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर जैक लीच को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 रन की पारी खेली।

श्रीलंकाई पारी में एक दिलचस्प बात यह रही कि सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाये। गॉल पारंपरिक रूप से स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने सभी बल्लेबाजों को आउट किया।

जेम्स एंडरसन ने छह विकेट चटकाये जबकि मार्क वुड ने तीन और कुरेन ने अंतिम विकेट हासिल किया।

निरोशन डिकवेला अपना पहला शतक बनाने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन ध्यान भटकने से वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 92 रन की पारी खेलकर आउट हो गये। उन्होंने एंडरसन की गेंद को ऊपर की ओर उछाल दिया और मिड ऑफ पर लीच को शानदार कैच दे बैठे।

उन्होंने और परेरा ने सातवें विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी निभायी।

श्रीलंका ने सुबह के सत्र में एंजेलो मैथ्यूज और पदार्पण करने वाले रमेश मेंडिस के लगातार गेंदों पर विकेट गंवाये।

डिकवेला के विकेट से एंडरसन ने 30वीं बार पांच विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल की।

तीन गेंद के बाद वह एशिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहे जब सुरंगा लकमल गेंद पर बल्ला छुआकर जाक क्राउले को कैच बैठे।

एंडरसन ने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने की उम्मीद में दोपहर के सत्र में छह ओवर का स्पैल ज्यादा फेंका लेकिन श्रीलंका ने आसानी से विकेट नहीं गंवाये।

इससे पहले श्रीलंका ने चार विकेट पर 229 रन से खेलना शुरू किया और जब परेरा 21 रन पर थे, तब इंग्लैंड ने पगबाधा की अपील का रिव्यू लिया जिसे ठुकरा दिया गया।

लसिथ एम्बुलडेनिया ने परेरा के साथ नौंवे विकेट के लिये 32 रन जोड़कर श्रीलंका को 400 रन के करीब पहुंचने में मदद की।

परेरा ने वुड की गेंद पर चौका जड़कर अपना सातवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। परेरा ने 170 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का जमाया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी