देश की खबरें | रोंगाली बिहू, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए असम विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे:सीईसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बुधवार को कहा कि 2021 असम विधानसभा चुनाव अप्रैल में मनाये जाने वाले रोंगाली बिहू उत्सव और 10 वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कराए जाएंगे।

गुवाहाटी, 20 जनवरी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बुधवार को कहा कि 2021 असम विधानसभा चुनाव अप्रैल में मनाये जाने वाले रोंगाली बिहू उत्सव और 10 वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) बोर्ड की परीक्षाओं से पहले पूरी कर ली जाएगी, जिनके चार मई से 10 जून के बीच होने का कार्यक्रम है।

अरोड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने समीक्षा बैठक के लिए यहां आने से पहले (रोंगाली बिहू) उत्सव पर विचार किया था’’

सीईसी ने कहा कि आयोग राज्यों में मनाए जाने वाले उत्सवों से अवगत है।

उन्होंने कहा कि आयोग ने चुनाव कार्यक्रम पर फैसला करने के लिए सीबीएसई के अधिकारियों के साथ भी चर्चा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला किया है कि चुनाव प्रक्रिया बोर्ड परीक्षाओं से पहले पूरी कर ली जाएगी, जो चार मई से शुरू होगी।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के साथ कराए जाएंगे।

आयोग के सदस्यों एवं अधिकारियों की टीम सोमवार से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर है, जिस दौरान उसने चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सरकार के अधिकारियों के साथ चर्चा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड