देश की खबरें | रोहित को कुछ समय की विश्राम की जरूरत: गावस्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर मानना है कि भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से ब्रेक (विश्राम) लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए।

नयी दिल्ली, छह मई महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर मानना है कि भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से ब्रेक (विश्राम) लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए।

गावस्कर का मानना है कि टी20 लीग में लंबे समय तक कम स्कोर के बाद रोहित का आत्मविश्वास डगमगा गया है।

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मैं चाहूंगा कि रोहित फिलहाल ब्रेक ले और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए खुद को फिट रखे।’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘ वह आखिरी के कुछ मैचों के लिए वापसी कर सकते है लेकिन फिलहाल उन्हें खुद को थोड़ा विश्राम देना चाहिये।

डब्ल्यूटीसी का फाइनल लंदन के ओवल में सात से 11 जून तक होना है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को चेपॉक में छह विकेट की आसान जीत के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैदान पर 13 साल के बाद जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\