खेल की खबरें | रोहित , जडेजा ने एनसीए में ‘रिहैब’ शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया । दोनों चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा सके हैं ।

बेंगलुरू, 17 दिसंबर भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया । दोनों चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा सके हैं ।

दोनों को भारत के अंडर 19 कप्तान यश धुल के सोशल मीडिया पोस्ट पर डाली गई तस्वीरों में एनसीए में देखा गया । अंडर 19 टीम इस समय एनसीए में है जिसे 23 दिसंबर से यूएई में एशिया कप खेलना है ।

रोहित को पिछले सप्ताह विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान बनाया गया । उन्हें 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिये उपकप्तान के तौर पर टीम के साथ जाना था लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण नहीं जा सके ।

उन्हें ठीक होने में तीन से चार सप्ताह लगेंगे ।

भारत ए के कप्तान प्रियांक पांचाल को उनकी जगह टेस्ट टीम में रखा गया है ।

जडेजा घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं । उन्हें ठीक होने में लंबा समय लग सकता है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now