AUS vs IND: कप्तान रोहित शर्मा की चोट पर आकाशदीप का बयान, बोले- चोट गंभीर नहीं
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बाएं घुटने जबकि तेज गेंदबाज आकाशदीप के हाथ पर यहां अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई. आकाशदीप ने हालांकि बाद में कहा कि चोट गंभीर नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम फिटनेस की किसी समस्या से नहीं जूझ रही है.
मेलबर्न, 22 दिसंबर: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बाएं घुटने जबकि तेज गेंदबाज आकाशदीप के हाथ पर यहां अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई. आकाशदीप ने हालांकि बाद में कहा कि चोट गंभीर नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम फिटनेस की किसी समस्या से नहीं जूझ रही है. यह भी पढें: What Is The Boxing Day Test? क्या हैं बॉक्सिंग डे टेस्ट और इसका इतिहास, मेलबर्न में ही क्यों खेला जाता है मुकाबला, यहां जानें क्रिकेट की ऐतिहासिक परंपरा और इसके पीछे की कहानी
इन दोनों खिलाड़ियों पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास सत्र के दौरान थ्रो डाउन का सामना करते हुए चोट लगी. यह दोनों खिलाड़ी कुछ असहज नजर आ रहे थे. रोहित ने अपने बाएं घुटने में चोट लगने के बावजूद बल्लेबाजी का अभ्यास जारी रखा लेकिन बाद में फिजियोथेरेपिस्ट ने उनका उपचार किया. वह कुछ देर तक कुर्सी पर पैर पसारकर बैठे रहे और फिर चुपचाप चले गए.
रोहित की स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन आकाश ने कहा कि यह अभ्यास के दौरान लगने वाली मामूली चोट है. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब आप क्रिकेट खेलते हैं तो इस तरह की मामूली चोट लगना आम बात होती है. मुझे लगता है कि अभ्यास के लिए तैयार किया गया यह विकेट सफेद गेंद की क्रिकेट के लिए है और यही वजह है कि उसमें कुछ गेंद नीची रह रही थी.’’
आकाश ने कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान इस तरह की चोट लगना आम होता है. चोट को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं है.’’ रोहित अपने बेटे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे लेकिन इसके बाद अगले दो मैच में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वह अभी तक तीन पारियों में केवल 19 रन बना पाए हैंं.
शनिवार को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के हाथ में भी चोट लगी थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की श्रृंखला अभी 1–1 से बराबरी पर है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

