देश की खबरें | गंभीर मानसिक समस्याओं पर अनुसंधान के लिए ‘रोहिणी निलेकणी सेंटर फॉर ब्रेन एंड माइंड’ की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज (एनसीबीएस) ने मंगलवार को ‘रोहिणी निलेकणी सेंटर फॉर ब्रेन एंड माइंड’ के लोकार्पण की घोषणा की जिसमें तंत्रिका तंत्र के विकास से जुड़े विकारों और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित भारतीय अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।

बेंगलुरु, चार जुलाई नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज (एनसीबीएस) ने मंगलवार को ‘रोहिणी निलेकणी सेंटर फॉर ब्रेन एंड माइंड’ के लोकार्पण की घोषणा की जिसमें तंत्रिका तंत्र के विकास से जुड़े विकारों और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित भारतीय अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस केंद्र में मस्तिष्क के विकास से जुड़े आसपास के माहौल और आनुवंशिक पहलुओं के दीर्घकालिक अध्ययन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

‘रोहिणी निलेकणी फिलांथ्रॉपीज’ की अध्यक्ष रोहिणी निलेकणी ने यहां एनसीबीएस परिसर में केंद्र के उद्घाटन के मौके पर इसकी पट्टिका का अनावरण किया।

एनसीबीएस ने एक बयान में कहा कि यह केंद्र ‘राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान’ (निमहंस) के साथ साझेदारी में अनुसंधान को बढ़ावा देगा।

इस मौके पर रोहिणी ने कहा कि भारत में बड़ी आबादी (लगभग 19.3 करोड़ लोग) मानसिक समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भारत में रोगों के कुल मामलों में मानसिक विकारों का अनुपात 1990 के बाद से लगभग दोगुना हो गया है और इस ओर तत्काल ध्यान देना जरूरी है।

निमहंस की निदेशक डॉ प्रतिमा मूर्ति ने कहा कि कैंसर जैसे शारीरिक रोगों की तुलना में मानसिक विकारों के लिए अनुसंधान सहयोग मिलना बड़ी चुनौती का काम है। उन्होंने कहा कि ‘रोहिणी निलेकणी फिलांथ्रॉपीज’ (आरएनपी) द्वारा ‘सेंटर फॉर ब्रेन एंड माइंड’ स्थापित करने के लिए निमहंस और एनसीबीएस दोनों संस्थानों को दिये गये अनुदान से इस दिशा में अनुसंधान को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें सित्जोफ्रेनिया, बाइपोलर मानसिक विकार और मनोभ्रंश सरीखी मानसिक समस्याओं के सामान्य और विशिष्ट जैविक (आनुवंशिक सहित) तथा मनो-सामाजिक आधारों पर और अध्ययन का अवसर मिलेगा। हमें उम्मीद है कि आरएनपी की मदद से, हम गंभीर मानसिक रोगों से पीड़ित लाखों लोगों को अंततः अधिक प्रभावी उपचार प्रदान करने में सक्षम होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट